World
UN में भी पाकिस्तान की किरकिरी... आतंकियों को संरक्षण देने पर रिपोर्टर ने पूछा सवाल तो भागे शहबाज शरीफ
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर अपनी किरकिरी कराने की आदत पड़ गई है। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा संयुक्त राष्ट्र के मंच पर देखने को मिला, जब वहां मौज
लेखक Digital Desk52K पढ़े गए
-1790305430197.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा आतंकवाद के पनाहगाह पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर अपनी किरकिरी कराने की आदत पड़ गई है। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा संयुक्त राष्ट्र के मंच पर देखने को मिला, जब वहां मौजूद पत्रकारों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से आतंकवाद को लेकर सवाल पूछ लिए।
सवाल सुनते ही मानो पाकिस्तानी पीएम के पैरों में चार-चार पहिये लग गए और वे बिना कोई जवाब दिए वहां से उल्टे पांव तेजी से भाग निकले। इस घटना ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के सामने पाकिस्तान की घबराहट और आतंकवाद पर उसके दोहरे रवैये को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है।



