एपी, संयुक्त राष्ट्र। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दुनिया के नेताओं से कहा कि ईरान पर हमला करना उनके अब तक के सबसे आसान फैसलों में से एक था। उन्होंने उन देशों के प्रतिनिधियों की आलोचना की जो संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके मंच पर आते ही हाल से बाहर चले गए। नेतन्याहू ने उन्हें "नैतिक रूप से कायर" करार दिया।
इजरायल के प्रधानमंत्री जब बोलने के लिए महासभा के मंच पर आए, तो कई लोगों ने खुशी जताई तो कइयों ने हूटिंग की। बहुत सारे प्रतिनिधि बाहर चले गए और बाद में अधिकतर सीटें खाली पड़ी रहीं।