World
'ग्लेशियर पासपोर्ट नहीं देखते...', पहली बार UN पहुंचे नेपाल के PM का बड़ा दांव, भारत-चीन का क्यों किया जिक्र?
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने अपने पहले संबोधन में दुनिया का ध्यान हिमालयी क्षेत्र के बड़े संकट की ओर खींचा है।
लेखक Digital Desk38K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने अपने पहले संबोधन में दुनिया का ध्यान हिमालयी क्षेत्र के बड़े संकट की ओर खींचा है।
इसकी वजह है कि रैपर से राजनेता बने 36 वर्षीय बालेन शाह ने यूएन के मंच से भारत और चीन को साथ लेकर 'हिमालयन क्लाइमेट रेजिलिएंस मैकेनिज्म' बनाने का ऐतिहासिक प्रस्ताव रखा है।



