World
'कारगिल में अपने ही सैनिकों के शव लेने से इनकार कर दिया था', UN में भारत ने PAK को दिखाया आईना
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर पाकिस्तान के दोहरे मापदंड एक बार फिर सबके सामने आए हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ठोस सबूत दिखाते हुए एक बार फिर याद
लेखक Digital Desk42K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर पाकिस्तान के दोहरे मापदंड एक बार फिर सबके सामने आए हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ठोस सबूत दिखाते हुए एक बार फिर याद दिलाया है कि पाकिस्तान के पास भारत के जम्मू-कश्मीर और उसके आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने अन्य वरिष्ठ भारतीय राजनयिकों के साथ मिलकर धर्म और विश्वास की स्वतंत्रता पर विशेष प्रतिवेदक (स्पेशल रैपोर्टियर) के साथ एक संवाद में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ऐसे अकाट्य सबूत और तथ्य पेश किए जिनसे पता चलता है कि 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान मारे गए अपने सैनिकों के शवों को लेने से पाकिस्तान ने इनकार कर दिया था।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
