डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को कहा कि ईरान के खिलाफ हमले के लिए अमेरिका द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले रॉयल एयर फोर्स बेस के खिलाफ कथित आतंकी साजिश में एक विदेशी शामिल था।
फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में रुबियो ने कहा, "वीकेंड पर यूके में जो हुआ, जो लगभग हुआ और जो हो सकता था वह एक बहुत गंभीर स्थिति है।" उन्होंने न तो कोई सबूत दिया और न ही कोई खास जानकारी दी। वहीं, ब्रिटेन ने गिरफ्तार किए पांच संदिग्धों को सोमवार को जमानत पर रिहा कर दिया।