डिजिटल डेस्क, आबूधाबी। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बड़ी हलचल सामने आई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।
हालांकि इस मुलाकात को लेकर दोनों ही देशों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब इजराइल में 7 अक्टूबर, 2023 के हमास हमले को लेकर फिर से गंभीर बहस छिड़ गई है।