World
TB2 का नया अवतार: तुर्किए बना रहा घातक हथियार, 16 आत्मघाती ड्रोन्स लेकर भरी उड़ान
डिजिटल डेस्क, अंकारा। तुर्किए अपने वायराक्तार TB2 कॉम्बैट ड्रोन को एक नई भूमिका दे रहा है, जिसके तहत इसे छोटे कामिकेज ड्रोन्स के लिए एक एयरबोर्न कैरियर में बदला जा रहा है। हाल ही में हुए एक सफल परीक्षण में TB2 ने एक साथ
लेखक Digital Desk47K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, अंकारा। तुर्किए अपने वायराक्तार TB2 कॉम्बैट ड्रोन को एक नई भूमिका दे रहा है, जिसके तहत इसे छोटे कामिकेज ड्रोन्स के लिए एक एयरबोर्न कैरियर में बदला जा रहा है। हाल ही में हुए एक सफल परीक्षण में TB2 ने एक साथ 16 अटैक ड्रोन्स के साथ उड़ान भरकर दो लक्ष्यों को हवा से ही नष्ट कर दिया।
तुर्किए की प्रमुख रक्षा निर्माता कंपनी बायकार द्वारा किया गया यह परीक्षण साबित करता है कि अब एक अकेला बड़ा ड्रोन किस तरह से आसमान से पूरे ड्रोन झुंड को लॉन्च कर दुश्मन के एयर डिफेंस को नाकाम कर सकता है।


