World
अमेरिका का सबसे तेज जासूसी विमान SR-71 ब्लैकबर्ड फिर से भरेगा उड़ान, रिपोर्ट में दावा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगभग 27 साल बाद अपने रिटायर्ड एसआर-71ए ब्लैकबर्ड जासूसी विमान को फिर से आसमान में उतारने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, नासा ने इस प्रोजेक्ट के लिए उन कई
लेखक Digital Desk37K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगभग 27 साल बाद अपने रिटायर्ड एसआर-71ए ब्लैकबर्ड जासूसी विमान को फिर से आसमान में उतारने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, नासा ने इस प्रोजेक्ट के लिए उन कई पूर्व इंजीनियरों से संपर्क किया है, जिन्होंने कभी इस मशहूर विमान पर काम किया था।
एविएशन वीक की रिपोर्ट के अनुसार, नासा केंद्रीय प्रयास में शामिल विमान एसआर-71ए टेल नंबर 844 है। यह विमान कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस स्थित नासा के आर्मस्ट्रांग फ्लाइट रिसर्च सेंटर में प्रदर्शन पर रखा हुआ था।



