डिजिटल डेस्क, सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया पूरी सीमा पर लाउडस्पीकर लगाने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि अगर वह उत्तर कोरिया के आंतरिक मामलों में दखल देना जारी रखता है, तो उसे सबसे भयानक और कष्टदायक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।