World
ब्रॉड पीक पर मिला मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव, PoK में एवलांच की चपेट में आने से गई जान
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। मशहूर अंतरराष्ट्रीय पर्वातारोही निर्मल 'निम्स'पुरजा का शव रविवार को PoK के ब्रॉड पीक पर लगभग 5,700 मीटर ऊंचाई से रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। एल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान ने बताया कि रेस्क्यू
लेखक Digital Desk73K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। मशहूर अंतरराष्ट्रीय पर्वातारोही निर्मल 'निम्स'पुरजा का शव रविवार को PoK के ब्रॉड पीक पर लगभग 5,700 मीटर ऊंचाई से रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। एल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने पुरजा का शव बरामद कर लिया है। गुरुवार को ब्रॉड पीक पर चढ़ाई कर रहे पुरजा और उनके साथी एक एवलांच की चपेट में आ गए थे।
इस हादसे में पुरजा समेत 10 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी। 4 पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि पहले ही हो गई थी, शनिवार को निर्मल पुरजा की भी मौत की पुष्टि हुई। अब तक पांच पर्वतारोहियों के शव मिल चुके हैं और बाकी की तलाश जारी है।



