World
PoK की ब्रॉड पीक पर एवलांच आने से मशहूर पर्वतारोही निर्मल 'निम्स' पुरजा की मौत
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद । मशहूर पर्वतारोही निर्मल निम्स पुरजा की पाकिस्तान और चीन की सीमा पर स्थित दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक पर आए एवलांच (हिमस्खलन) में मौत हो गई है। उनके एडवेंचर ग्रुप 'एलीट एक्सपेड' ने
लेखक Digital Desk21K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। मशहूर पर्वतारोही निर्मल निम्स पुरजा की पाकिस्तान और चीन की सीमा पर स्थित दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक पर आए एवलांच (हिमस्खलन) में मौत हो गई है। उनके एडवेंचर ग्रुप 'एलीट एक्सपेड' ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
शुक्रवार को ब्रॉड पीक के वेस्ट रिज रूट पर करीब 21,600 से 21,850 फीट की ऊंचाई पर एक भयानक हिमस्खलन आया था। इस हादसे के बाद से निर्मल पुर्जा और उनके साथ 5 अन्य पर्वतारोही लापता चल रहे थे। ऐसे में आज शनिवार को आई रिपोर्ट्स में यह पुष्टि हो गई कि निर्मल पुरजा और उनके कुछ साथी इस भयानक हादसे में जीवित नहीं बच सके।



