डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चल रहा विरोध प्रदर्शन सोमवार को और तेज हो गया। ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी और प्रशासन के बीच बातचीत विफल होने के बाद हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने मुजफ्फराबाद की ओर मार्च करना शुरू कर दिया है। इस अशांति के बीच, चुनाव अधिकारियों ने दो जिलों में होने वाले विधानसभा चुनावों को स्थगित कर दिया है।
चुनाव आयोग ने पब्लिक एक्शन कमेटी के नेतृत्व में जारी धरने का हवाला देते हुए सुधनोती और रावलकोट निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान को 10 अगस्त तक के लिए टाल दिया है। चुनाव स्थगित करने का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब हफ्तों पुराना विरोध आंदोलन आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है और चुनावी प्रक्रिया पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।