World
जानलेवा झड़पों और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच PoK में होने जा रहे चुनाव, हिंसा की आशंका के बीच सख्त पहरा
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शनों और हिंसक झड़पों के बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की तथाकथित विधानसभा के लिए आज चुनाव होने जा रहे हैं। पीओके में 45 सीटों के लिए चुनाव 10 अगस्त तक तीन चर
लेखक Digital Desk23K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शनों और हिंसक झड़पों के बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की तथाकथित विधानसभा के लिए आज चुनाव होने जा रहे हैं। पीओके में 45 सीटों के लिए चुनाव 10 अगस्त तक तीन चरणों में होंगे।
पहले चरण में सोमवार को मीरपुर डिवीजन के 13 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग होगी। इसके बाद 2 अगस्त को मुजफ्फराबाद डिवीजन के नौ निर्वाचन क्षेत्रों और सभी 12 रिफ्यूजी निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग होगी और 10 अगस्त को पूंछ डिवीजन के बाकी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग होगी।



