डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। बलूचिस्तान में जारी विद्रोह और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बगावत से लेकर खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के लगातार हमलों तक, इस्लामाबाद इस वक्त कई मोर्चों पर सुरक्षा खतरों से जूझ रहा है।
इस गहराते संकट से निपटने के लिए रक्षा प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तानी सुरक्षा तंत्र अपनी उसी पुरानी रणनीति पर लौटता दिख रहा है, जिसमें आतंकी प्रॉक्सी को पालना, उनका इस्तेमाल करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैधता बनाए रखने के लिए दिखावटी आतंकवाद विरोधी कार्रवाई करना शामिल है।