डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के रावलकोट में बुधवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने नागरिक आबादी पर भीषण हमला बोल दिया।
उमर फारूक चौक के आसपास ड्रोन हमले और गोलीबारी के कारण तीन लोगों की मौत हो गई जबकि अठारह अन्य घायल हुए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार फायरिंग सुबह पांच बजे शुरू हुई और कई घंटों तक जारी रही।
कई शहरों में गिराए ड्रोन
शहर के कई इलाकों में घरों पर गोले गिरने से आग लग गई। वीडियो फुटेज में जलते मकान और बिखरे शार्पनेल साफ दिख रहे हैं। निवासी बता रहे हैं कि सेना ने जानबूझकर निहत्थे प्रदर्शनकारियों और आम परिवारों को निशाना बनाया।