World
'लाशों से अटा पड़ा', PoK में पाकिस्तान की सेना की बर्बर कार्रवाई में 20 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, रावलकोट। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मंगलवार को भी तनाव बना रहा। रावलकोट में चुनाव का विरोध कर रहे लोगों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सख्त कार्रवाई की, जिसमें कई लोग हताहत हुए। इसके बावजूद विर
लेखक Digital Desk31K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, रावलकोट। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मंगलवार को भी तनाव बना रहा। रावलकोट में चुनाव का विरोध कर रहे लोगों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सख्त कार्रवाई की, जिसमें कई लोग हताहत हुए। इसके बावजूद विरोध प्रदर्शन करने वाले नेताओं ने अपना आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है।
चश्मदीदों का दावा है कि कल शाम रावलकोट में पुलिस की गोलीबारी में 20 लोग मारे गए। वहीं जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के मुख्य सदस्य इम्तियाज असलम ने कहा, "पाकिस्तान की आतंकवादी ताकतों ने आज हमारे बेगुनाह युवाओं पर गोली चलाई। नतीजतन हमारे 20 युवा मारे गए।"



