World
'भारतीय पायलट को सलाम, वह असली हीरो हैं', PM नेतन्याहू बोले- उनकी बहादुरी से 174 जिंदगियां बच सकीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें सच्चे हीरो करार दिय
लेखक Digital Desk53K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें सच्चे हीरो करार दिया। उन्होंने मछार को सच्चा नायक बताते हुए उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा बयान में नेतन्याहू ने कहा कि मछार ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद असाधारण साहस दिखाया। उनके अनुसार, पायलट पर चाकू से हमला किया गया, लेकिन उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया और काकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे। इसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू करने में मदद की।



