डिजटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उद्योग जगत की आलोचना की थी। पीएम मोदी का कहना था कि  सरकारी रियायतों के बावजूद उद्योग जगत में ना तो रोजगार बढ़ा है और ना ही कर्मचारियों का वेतन।
ऐसे में अब इसी आलोचना को आधार बनाकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर अपनी सरकार की आर्थिक नाकामियों का ठीकरा उद्योगपतियों पर फोड़ने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों ने छोटे कारोबारों को कमजोर किया, एकाधिकार को बढ़ावा दिया और रोजगार पैदा करने में विफल रहीं।