World
OpenAI के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज, ChatGPT की मदद से पति को जहर देने की साजिश का आरोप
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच इसके दुरुपयोग से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले जेम्स गेट्स ने सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी ओपनए
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच इसके दुरुपयोग से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले जेम्स गेट्स ने सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी ओपनएआई और उसके सीईओ सैम ऑल्टमैन के खिलाफ सैन फ्रांसिस्को काउंटी सुपीरियर कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
गेट्स का गंभीर आरोप है कि उनकी पत्नी ने ओपनएआई के पॉपुलर चैटबॉट चैटजीपीटी की मदद से उन्हें जहर देकर मारने की साजिश रची थी।


