डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। टेक दुनिया के दिग्गज और एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग एक बेहद गंभीर विवाद के घेरे में आ गए हैं। वजह है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की एक खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जेन्सेन हुआंग के संबंध 'मेगास्पीड' कंपनी की पूर्व कार्यकारी एलिस हुआंग के साथ रहे हैं।
अब इस दावा के आधार पर अब अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि एलिस हुआंग चीन की मुख्य जासूसी एजेंसी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) के लिए जासूसी करती थीं।