World
ईरान के हाथ लगा अमेरिका का दूसरा समुद्री ड्रोन, होर्मुज में Mk 18 Kingfish को पकड़ने का दावा
डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज में एक अमेरिकी अंडरवाटर ड्रोन को जब्त करने का दावा दोहराया है। ईरानी अधिकारियों ने पहले इसे REMUS 600 बताया था, लेकिन अब अपनी दावे म
लेखक Digital Desk25K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज में एक अमेरिकी अंडरवाटर ड्रोन को जब्त करने का दावा दोहराया है। ईरानी अधिकारियों ने पहले इसे REMUS 600 बताया था, लेकिन अब अपनी दावे में बदलाव करते हुए इसे Mk 18 Mod 2 Kingfish बताया है।
IRGC के प्रवक्ता सेकेंड ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मोहेब्बी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस जब्ती की पुष्टि की। उन्होंने इसे एक अमेरिकी सैन्य प्रणाली बताते हुए लिखा कि होर्मुज IRGC नौसेना के लिए अमेरिकी पनडुब्बियों के शिकार का मैदान बन चुका है।



