डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारतीय मूल की सिटी काउंसिल सदस्य नित्या रमन ने लॉस एंजिल्स का मेयर चुनाव जीत लिया है। नित्या रमन ने इस इलेक्शन में मौजूदा मेयर करेन बास को हराया।
नित्या रमन जो कुछ हफ्ते पहले तक सार्वजनिक रूप से करेन बास का समर्थन कर रही थीं, अब उन्होंने ही चुनाव में मौजूदा मेयर को मात दी है। रमन, जो 2020 में पहली बार लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं, फरवरी में मेयर पद की दौड़ में शामिल हुईं।