World
पाकिस्तान में गैस संकट: सर्दियां आने से पहले आसमान छू रहे LPG के दाम, लकड़ी जलाने को मजबूर लोग
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी में, जहां प्राकृतिक गैस दिन में मुश्किल से 6 घंटे ही मिल पाता है और LPG की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहां सर्दियां करीब आते ही लोग अपना चूल्हा जलाने के लिए फिर से लकड़ी, को
लेखक Digital Desk88K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी में, जहां प्राकृतिक गैस दिन में मुश्किल से 6 घंटे ही मिल पाता है और LPG की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहां सर्दियां करीब आते ही लोग अपना चूल्हा जलाने के लिए फिर से लकड़ी, कोयले और केरोसीन का सहारा लेने लगे हैं। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की एक रिपोर्ट के अनुसार, लोग अब सस्ते विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जैसे कि बेकार फर्नीचर की लकड़ी और लकड़ी का बुरादा।


