डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। ईरान के साथ लगने वाले प्रमुख बॉर्डर क्रॉसिंग बंद होने से सप्लाई बाधित होने से पाकिस्तान में LPG संकट गहरा गया है। देश के कुछ हिस्सों में LPG की कीमत 600 PKR प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है जो सरकारी दर से दोगुने से भी अधिक है।
बलूचिस्तान में घरेलू LPG सिलिंडर जो पहले 4500 पाकिस्तानी रुपये का मिलता था उसकी कीमत अब बढ़कर 7000 पाकिस्तानी रुपये हो गई है।