World
पाकिस्तान को J-35 स्टील्थ फाइटर जेट सौंपने के मूड में नहीं चीन, क्यों अटकी मेगा डील?
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन द्वारा पाकिस्तान को अपना पांचवीं पीढ़ी का J-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान सौंपने की योजना पिछले कई महीनों से अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, बीजिंग या इस्लामाबाद में से किस
लेखक Digital Desk58K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन द्वारा पाकिस्तान को अपना पांचवीं पीढ़ी का J-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान सौंपने की योजना पिछले कई महीनों से अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, बीजिंग या इस्लामाबाद में से किसी ने भी अभी तक आधिकारिक तौर पर इस समझौते की पुष्टि नहीं की है।
अंतरराष्ट्रीय मामलों की प्रतिष्ठित पत्रिका द डिप्लोमैट में बीजिंग के एक स्वतंत्र थिंक टैंक के सहायक शोधकर्ता यांग शियाओतोंग ने एक विश्लेषण लिखा है। उनका मानना है कि चीन द्वारा जल्द ही पाकिस्तान को J-35 फाइटर जेट देने की संभावना बेहद कम है। यांग ने इसके पीछे कई महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक और रणनीतिक कारण बताए हैं।



