डिजिटल डेस्क, बीजिंग। पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ लड़ाकू विमान विकसित करने में दशकों का शोध, अरबों डॉलर का निवेश और ऐसी तकनीकी विशेषज्ञता लगती है, जो दुनिया के गिने-चुने देशों के पास ही है।
लेकिन ऐसे विमान का निर्माण करना तो महज आधी लड़ाई है। इन अत्याधुनिक मशीनों को हर समय युद्ध के लिए कॉमबैट-रेडी रखना, इनका संचालन करने वाली वायुसेनाओं के लिए उतना ही कठिन काम है।