डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैलोवीन के मौके पर फ्रांस में त्योहार के उल्लास की जगह भारी तनाव देखने को मिल रहा है। नए सिरे से होने वाले विरोध प्रदर्शनों और हिंसा की आशंका को देखते हुए देश भर में 70000 पुलिस और जेंडरमेरी जवानों को तैनात किया गया है।
दुकानों को बंद कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि महीने की शुरुआत में भड़की हिंसा दोबारा न हो सके। इस जनआक्रोश के पीछे लगातार बढ़ती महंगाई, चरमराती सार्वजनिक सेवाएं और आम लोगों के लिए बुनियादी खर्च जुटाने की भारी जद्दोजहद मुख्य वजह है।