डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.5 करोड़ रुपये) मूल्य के चोरी किए गए टंगस्टन ऑक्साइड पाउडर के साथ 31 वर्षीय अवैध भारतीय अप्रवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
पेनसिल्वेनिया में 'आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन' (ICE) की कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया यह आरोपी एक ट्रक चला रहा था। कार्रवाई के दौरान उसके पास से कैलिफोर्निया का कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस और कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।