डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के कराची में एक सरकारी अस्पताल में इन्फेक्शन कंट्रोल और मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में गंभीर खामियों के कारण HIV का प्रकोप फैल गया है, जिससे नवंबर 2025 से अब तक 6 बच्चों की मौत हो गई वहीं 94 बच्चे संक्रमित हुए ।
सिंध प्रांत के स्वास्थ्य सचिव ताहिर हुसैन संगी ने PTI को बताया कि इस प्रकोप का पता सबसे पहले नवंबर 2025 में कराची के कुलसूम बाई वालिका अस्पताल में चला था, जिसे सिंध एम्प्लॉइज सोशल सिक्योरिटी इंस्टीट्यूशन चलाता है।