डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव के नतीजों से मौजूदा राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस पर नियंत्रण कर लिया है। इस नतीजे को कुल मिला कर राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ एक सीधा जनादेश माना जा रहा है।
इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने टैक्सस जैसे राज्य खोए हैं जहां कभी चार दशक से डेमोक्रेट को बढ़त नहीं मिली थी। लेकिन अब हालात बिल्कुल अलग हैं।