डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी श्रम विभाग के महानिरीक्षक एंथनी डी'एस्पोसिटो ने H-1B वीजा कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर बदलाव और कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वाशिंगटन में कमेंटेटर बेनी जॉनसन के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने चेतावनी दी कि विदेशी लेबर सिस्टम में जारी धोखाधड़ी के खिलाफ जांचकर्ता एक बहुत बड़ा मामला तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि उनकी टीम के पास दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए हथकड़ियां तैयार हैं।