डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारी अब वीजा आवेदनों और दस्तावेजों में गड़बड़ी की पहचान करने के लिए एआई टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे H-1B वीजा धारकों और उनके नौकरी देने वाली कंपनी द्वारा रखे जाने वाले रिकॉर्ड्स की सटीकता सीधे तौर पर जांच के घेरे में आ गई है।
लॉ फर्म वोमबल बॉन्ड डिकिन्सन द्वारा जारी एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, AI की मदद से की जाने वाली जांच कर्मचारी के घर और कंपनी द्वारा H-1B याचिका में दर्ज कराई गई वर्कसाइट की जानकारी के बीच के अंतर को तुरंत उजागर कर सकती है।