World
H-1B वीजा पर $1 लाख की फीस के प्रस्ताव पर बबाल, अमेरिका के 22 राज्यों के अटॉर्नी जनरलों ने खोला मोर्चा
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में एच-1बी वीजा धारकों और भारतीय प्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत की उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक नीतियों पर तीखा टकराव शुरू हो गया है। ट्रंप प्रशासन द्वारा एच-1बी वीजा याचिकाओं पर
लेखक Digital Desk22K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में एच-1बी वीजा धारकों और भारतीय प्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत की उम्मीद जगी है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक नीतियों पर तीखा टकराव शुरू हो गया है। ट्रंप प्रशासन द्वारा एच-1बी वीजा याचिकाओं पर एक लाख डॉलर से अधिक का भारी-भरकम शुल्क लगाने के प्रस्ताव के खिलाफ अमेरिका के 22 राज्यों के अटार्नी जनरल खुलकर सामने आ गए हैं।
उनका तर्क है कि यह कदम गैर-कानूनी है और इससे शिक्षकों, डॉक्टरों और नर्सों की कमी और बढ़ जाएगी। इस कदम को अमेरिकी अर्थव्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। यह मामला उन भारतीय पेशेवरों और अमेरिकी कंपनियों के लिए अहम है जो कुशल कर्मचारियों की भर्ती के लिए एच-1बी प्रोग्राम पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं।



