World
ट्रंप-पुतिन की जल्द मुलाकात संभव? अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति को G20 सम्मेलन का दिया न्योता
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिसंबर में होने वाले G20 सम्मेलन का निमंत्रण दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि यह मौका पुतिन को राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और अन्य वि
लेखक Digital Desk90K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिसंबर में होने वाले G20 सम्मेलन का निमंत्रण दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि यह मौका पुतिन को राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और अन्य विश्व नेताओं से बातचीत का अवसर प्रदान करेगा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए रुबियो ने कहा कि हमने राष्ट्रपति पुतिन को G20 का निमंत्रण दिया है। हम सोचते हैं कि यह उनके लिए सिर्फ राष्ट्रपति (ट्रंप) से नहीं, बल्कि अन्य विश्व नेताओं से भी जुड़ने का मौका है। हमें उम्मीद है कि वे यह निमंत्रण स्वीकार करेंगे।



