डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस में हुए दंगे और भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए युवाओं के प्रदर्शन में कुछ संबंध सामने आए हैं। ये दावा विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से किया जा रहा है।
फ्रांस में महंगाई और बेहतर शिक्षा संबंधी मांगों को लेकर युवा सड़कों पर उतरे। वहीं भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी पार्टियों के साथ कई संगठन के युवा सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन दोनों ही प्रदर्शनों में तालमेल बैठाने के काम में कुछ संगठन जुटे हैं।