World
हवा में सुरक्षा के लिए इजरायल के पास खास इंतजाम, लेकिन flydubai की घटना में कहां हुई चूक?
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से बुधवार को इजरायल के तेल अवीव जा रही flydubai की फ्लाइट में जो खौफनाक वाकया हुआ, उसने दो दशकों से अधिक समय में इजरायली यात्रियों की जान लेने के सबसे बड़े खतरे को सामने ल
लेखक Digital Desk79K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से बुधवार को इजरायल के तेल अवीव जा रही flydubai की फ्लाइट में जो खौफनाक वाकया हुआ, उसने दो दशकों से अधिक समय में इजरायली यात्रियों की जान लेने के सबसे बड़े खतरे को सामने ला दिया है।
हालांकि इस घटना की पूरी सच्चाई अभी सामने आनी बाकी है, लेकिन इसने विमानन क्षेत्र की उन सुरक्षा कमियों को बेनकाब कर दिया है, जिसका फायदा उठाने के लिए इजरायल के दुश्मन हमेशा ताक में रहते हैं।



