World
'हालात बहुत बुरे थे, लेकिन कमाल की सूझबूझ', ट्रंप ने की flydubai के जांबाज भारतीय पायलट की तारीफ
डिजिटल डेस्क, वांशिगटन। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से इजरायल जा रही flydubai की उड़ान में बुधवार को हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले वाकये ने सबको हैरान कर दिया है। हाईजैक की खबरें, सह-पायलट के हमले और संभावित क्रैश की कोशिश क
लेखक Digital Desk52K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वांशिगटन। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से इजरायल जा रही flydubai की उड़ान में बुधवार को हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले वाकये ने सबको हैरान कर दिया है। हाईजैक की खबरें, सह-पायलट के हमले और संभावित क्रैश की कोशिश के बीच भारतीय पायलट स्मित मछार ने अपनी जान पर खेलकर सूझबूझ से सबकी जान बचाई।
ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी भारतीय पायलट स्मित मछार को हीरो बताया है। साथ ही उनकी बहादुरी की जमकर सराहना भी की है।



