डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुबई से तेलअवीव के लिए सुबह 6 बजे फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट ने उड़ान भरी। लेकिन सुबह करीब 8 बजे फ्लाइट नीचे गिरने लगी।
दो मिनट से भी कम समय में विमान 17,400 फीट नीचे आ गया। इस विमान में करीब 180 यात्री मौजूद थे। विमान में मौजूद यात्रियों ने विमान में हुई घटना के बारे में बताते हुए कहा कि हमें लगा कि हम जिंदा जमीन पर नहीं पहुंच पाएंगे।
एक डेंटिस्ट, पायलट और एक यात्री बने घटना के हीरो