डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट के साथ हवा में एक डरावनी घटना घटी। विमान को अचानक अपना रास्ता बदलकर सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। आसमान में उड़ान के दौरान विमान के अंदर कुछ ऐसा हुआ, जिसने अधिकारियों के होश उड़ा दिए और इसके चलते इजराइल तक हड़कंप मच गया।
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, दुबई से उड़ान भरने के बाद यह बोइंग 737 विमान अचानक हवा में तेजी से नीचे गिरने लगा। सिर्फ दो मिनट के भीतर विमान 17400 फीट नीचे आ गया यानी 34000 फीट की ऊंचाई से सीधे 16600 फीट पर पहुंच गया।