डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक होने की खबर पर इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि कोई प्लेन हाईजैक नहीं हुआ है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया और बाद में सुरक्षित लैंडिंग हुई।
इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा। खबरों के मुताबिक, प्लेन में 150 से ज़्यादा यात्री सवार हैं। इस घटना के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने हालात का जायजा लेने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई।