World
अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या के बाद कैसे वजूद में आई जांच एजेंसी FBI? नेपोलियन के पोते से है कनेक्शन
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया की सबसे ताकतवर जांच एजेंसियों में शुमार फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की शुरुआत किसी बड़े कानून के जरिए नहीं हुई थी, बल्कि यह एक राष्ट्रीय त्रासदी के बाद लिए गए एक त्वरित प्रशासनिक
लेखक Digital Desk95K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया की सबसे ताकतवर जांच एजेंसियों में शुमार फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की शुरुआत किसी बड़े कानून के जरिए नहीं हुई थी, बल्कि यह एक राष्ट्रीय त्रासदी के बाद लिए गए एक त्वरित प्रशासनिक फैसले का परिणाम था।
साल 1901 में आतंकवादियों ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैककिनले की गोली मारकर हत्या कर दी, तो देश की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। इस घटना के बाद नए राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने गहराई से महसूस किया कि तेजी से विकसित होते अमेरिका को अपनी एक अलग और समर्पित संघीय जांच एजेंसी की सख्त जरूरत है।



