पीटीआई, वाशिंगटन। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई भारतीय नागरिक हार्मनवीर सिंह की तलाश कर रही है, जो कनाडा स्थित रविंदर धांडा गैंग के लिए ड्रग तस्करी में भूमिका के लिए वांटेड है।
एफबीआइ की यह कार्रवाई आपरेशन हार्ड बाल के बाद हुई, जो लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर धांडा द्वारा चलाए जा रहे गैंग के खिलाफ एक समन्वित अंतरराष्ट्रीय प्रवर्तन कार्रवाई है।