डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बोस्निया और हर्जेगोविना में यूरोपीय संघ की शांति सेना का एक हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए।
इटली का सीएच-47 चिनूक हेलीकॉप्टर देश के उत्तर में ब्रको शहर के पास गोराइस गांव के पास क्रैश हो गया। यूरोपीय संघ की शांति सेना के बयान के अनुसार, घायल सभी स्थिर हालत में हैं और उनका इलाज चल रहा है। कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ और किसी नागरिक संपत्ति या वाहन को नुकसान नहीं पहुंचा।