डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज शुक्रवार को ईरान के समुद्री इलाके में 28 भारतीय क्रू मेंबर वाले एक LPG टैंकर 'DISHA' पर हमला हुआ है।
एलपीजी टैंकर पर हुए हमले के बाद ईरान में भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि सभी भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और वे संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं।
सभी 28 क्रू मेंबर्स सुरक्षित
दूतावास ने आगे लिखा, 'तेहरान में भारतीय दूतावास को जानकारी है कि मोजाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर 'दिशा' पर आज ईरान के समुद्री इलाके में हमला हुआ। इस जहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं। दूतावास संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और उसने पुष्टि की है कि सभी भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।'