World
बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला: कई इलाकों में 25 वारदातों में 40 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, कई सैन्य वाहन तबाह
डिजिटल डेस्क, क्वेटा। बलूचिस्तान के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों के दौरान पाकिस्तानी बलों को निशाना बनाकर किए गए 25 हमलों की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। संगठन ने दावा किया कि इन हमलों में पाकिस्तान क
लेखक Digital Desk23K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, क्वेटा। बलूचिस्तान के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों के दौरान पाकिस्तानी बलों को निशाना बनाकर किए गए 25 हमलों की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। संगठन ने दावा किया कि इन हमलों में पाकिस्तान के 40 जवान मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए।
बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने बुधवार को दावा किया कि संगठन ने 26 अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों, खुफिया एजेंटों और उन सशस्त्र समूहों को निशाना बनाकर कई हमले किए, जिन्हें उसने "मौत के दस्ते" बताया।


