World
बलूचिस्तान बंद का एलान: BLA ने हाइवे जामकर 200 से अधिक गाड़ियां में लगाई आग, कई पाक सैनिकों की मौत
डिजिटल डेस्क, क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी बलों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर कई हमलों को अंजाम दिया है और भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। इन हमलों में कई पाकिस्तानी स
लेखक Digital Desk76K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी बलों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर कई हमलों को अंजाम दिया है और भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। इन हमलों में कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की बात सामने आई है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, बलूच लड़ाकों ने चगाई जिले के नोकचाह इलाके में एक काफिले पर गोलीबारी की और खनिजों के परिवहन में शामिल कई वाहनों को जब्त कर लिया और आग लगा दी। यह हमले ऐसे समय किए जा रहे हैं, जब बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा की है।



