डिजिटल डेस्क, क्वेटा। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान में हुए कई हमलों में 20 पाकिस्तानी सैनिकों और कथित सहयोगियों को मारने की जिम्मेदारी ली है। सोमवार को जारी एक बयान में बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच ने कहा कि 21 नवंबर को नुश्की के हझदा खोल में पाकिस्तानी सेना के 93 विंग कैंप पर हुए हमले में उनके समूह की हवाई इकाई QAHR और फतेह स्क्वॉड शामिल थे।
बयान में कहा गया है, "यूनिट QAHR ने हमले की शुरुआत की जबकि लड़ाकों के अन्य दस्तों ने भारी और अन्य हथियारों का इस्तेमाल करते हुए कई दिशाओं से कब्जा करने वाली सेना पर हमला किया।"