World
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे अपना पद, BAPS के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को हटाने पर हुआ था विवाद
डिजिटल डेस्क, पेरिस। पेरिस के मशहूर एफिल टावर को चलाने वाली कंपनी के प्रमुख साल के आखिर तक अपना पद छोड़ देंगे। कंपनी ने यह जानकारी तब दी जब इस महीने की शुरुआत में एक हिंदू धार्मिक समूह बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीन
लेखक Digital Desk47K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पेरिस। पेरिस के मशहूर एफिल टावर को चलाने वाली कंपनी के प्रमुख साल के आखिर तक अपना पद छोड़ देंगे। कंपनी ने यह जानकारी तब दी जब इस महीने की शुरुआत में एक हिंदू धार्मिक समूह बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) के दौरे के दौरान वहां महिला कर्मचारियों को हटाए जाने की खबर सामने आई थी।
न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोसिएते डी'एक्सप्लोइटेशन डे ला टूर एफिल (SETE) नाम की कंपनी ने कहा कि उसके डायरेक्टर जनरल पैट्रिक ब्रैंको रुइवो अपना पद छोड़ देंगे। एक इंटरनल जांच में पता चला कि विजिट के आयोजन में ऑपरेशनल कमियों और खामियों के कारण महिला कर्मचारियों को हटा दिया गया था।



