World
नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने के ठीक बाद Amazon ने की छंटनी, डिवाइस यूनिट से निकाले गए 250 कर्मचारी
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon से एक बरी खबर सामने आ रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने नए किंडल ई-रीडर्स और टैबलेट कंप्यूटर समेत कई शानदार प्रोडक्ट्स लॉन्च किए थे, और इसके ठीक कुछ हफ्तों बाद बुधवार को अपनी
लेखक Digital Desk46K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon से एक बरी खबर सामने आ रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने नए किंडल ई-रीडर्स और टैबलेट कंप्यूटर समेत कई शानदार प्रोडक्ट्स लॉन्च किए थे, और इसके ठीक कुछ हफ्तों बाद बुधवार को अपनी डिवाइसेस एंड सर्विसेज यूनिट से लगभग 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की पूछताछ के बाद कंपनी ने इन कटौतियों की पुष्टि की है। अमेजन के एक प्रवक्ता ने बिना ज्यादा विस्तार से बताए कहा कि हमने कुछ चुनिंदा पदों को खत्म करने का एक कठिन फैसला लिया है।

-1795170803536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
