डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि दक्षिण-पूर्व एशिया में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह अब एशिया से बाहर भी तेजी से अपना नेटवर्क फैला रहे हैं।
ये गिरोह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्रिप्टोकरेंसी और एन्क्रिप्टेड संचार जैसे आधुनिक तकनीकी साधनों का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स और मानव तस्करी जैसे संगठित अपराधों को बढ़ावा दे रहे हैं।